Showing posts with label Mau. Show all posts
Showing posts with label Mau. Show all posts

Nov 6, 2026

November 06, 2026

पुलिस ने पकड़ी अग्रेजी शराब, एक अरेस्ट



मऊ - कार में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दूसरा मौके से फरार हो गया। सरायलखंसी पुलिस ने ताजोपुर के पास से आरोपी को अरेस्ट किया, उसके पास से 540 बोतल अंग्रेजी शराब, दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुए, पुलिस के मुताबिक शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी ।

Sep 9, 2026

September 09, 2026

पुलिस ने बरामद किया गुम हुए 17 मोबाइल

मऊ - गुम 17 मोबाइलों को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया, बरामद की गई मोबाइलों की कीमत लगभग 3.5 लाख बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मोबाइलो को उनके स्वामियों को सौंप दिया गया, उक्त खुलासा शहर कोतवाली में सीओ द्वारा किया गया।

Feb 7, 2026

February 07, 2026

प्रधान पति सहित 5 अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

मऊ - प्रधानपति सहित 5 अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है, बताया जा रहा है कि गौतस्करी के मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इन आरोपियों पर गौ तस्करी से अवैध धन अर्जित करने का आरोप है,
उक्त जानकारी एडिशनल एसपी अनूप कुमार द्वारा दी गई।

Feb 4, 2026

February 04, 2026

ससुर ने बहू को पीटा ,तो बहू ने प्रेमी से करा दिया ससुर की हत्या

मऊ  - ससुर ने बहू से मारपीट की तो बहू ने प्रेमी से ससुर की हत्या करा दिया। मामले में पुलिस ने बहू सहित तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। 
मिल रही जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग ससुर ने बहू (पिकीं) से मारपीट की थी, जिसकी शिकायत पिंकी ने प्रेमी राम मिलन से की, घटना से नाराज प्रेमी ने गला रेतकर प्रेमिका के ससुर को मार डाला। बताया जा रहा है कि 2 वर्षो से पति विदेश में नौकरी कर रहा था, और इसी बीच उसकी पत्नी की मौसी के लड़के के संपर्क में आ गई। हत्या में शामिल बहू, प्रेमिका उसके सहयोगी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। घटना सरायलखंसी थानाक्षेत्र अंतर्गत चोरपा खुर्द की है।

Dec 17, 2025

December 17, 2025

सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन घायल

मऊ - सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई,स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में भाई की दर्दनाक मौत हो गई ,जबकि बहन गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। मृतक घोसी थानाक्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

Nov 7, 2025

November 07, 2025

घूस लेते गिरफ्तार हुए दरोगा

मऊ - दरोगा को घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया, आरोपी अजय सिंह की तैनाती हलधरपुर थाने में बताई जा रही है। एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपए लेते हुए उन्हें दबोच लिया। उक्त कार्रवाई आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार कर दारोगा को मऊ दक्षिण टोला थाना लाया गया।