Feb 4, 2026

ससुर ने बहू को पीटा ,तो बहू ने प्रेमी से करा दिया ससुर की हत्या

मऊ  - ससुर ने बहू से मारपीट की तो बहू ने प्रेमी से ससुर की हत्या करा दिया। मामले में पुलिस ने बहू सहित तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। 
मिल रही जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग ससुर ने बहू (पिकीं) से मारपीट की थी, जिसकी शिकायत पिंकी ने प्रेमी राम मिलन से की, घटना से नाराज प्रेमी ने गला रेतकर प्रेमिका के ससुर को मार डाला। बताया जा रहा है कि 2 वर्षो से पति विदेश में नौकरी कर रहा था, और इसी बीच उसकी पत्नी की मौसी के लड़के के संपर्क में आ गई। हत्या में शामिल बहू, प्रेमिका उसके सहयोगी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। घटना सरायलखंसी थानाक्षेत्र अंतर्गत चोरपा खुर्द की है।

No comments: