लखनऊ - जानकीपुरम की आनंद विहार कॉलोनी
में पति-पत्नी के विवाद में पति की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया, मामले में पूर्व पत्नी तपस्या पर हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि विवाद के दौरान पति आशीष सोनी के सिर पर वार कर उन्हें मारा गया,हमले में गंभीर रूप से घायल आशीष सोनी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी तपस्या को हिरासत में ले कर विधिक कार्यवाई शुरू की।
No comments:
Post a Comment