Showing posts with label Gonda- Colonelganj. Show all posts
Showing posts with label Gonda- Colonelganj. Show all posts

Oct 30, 2023

October 30, 2023

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बरगदही बगिया के पास से अभियुक्त मो0सलमान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 120 गोली अल्प्रासेफ टेबलेट (नशीली गोली) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मो0सलमान पुत्र मो0 इम्तियाज निवासी नई बाजार कस्बा व थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-625/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 120 गोली अल्प्रासेफ नशीली गोली बरामद।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 आशीष कुमार मय टीम।

Oct 27, 2023

October 27, 2023

रवि प्रताप सिंह सेफ्टी और सिक्युरिटी पर अध्ययन रिपोर्ट सरकार को सौपेंगे

रवि पांच सदस्यीय टीम में शामिल

करनैलगंज(गोण्डा)
 भारत सरकार बच्चों के सेफ्टी और सिक्युरिटी को लेकर सजग है। स्कूलों में  सेफ्टी, सिक्युरिटी और ई सी सी की स्थिति तय मानदंडों पर है या नहीं इस पर भारत सरकार एक शोध कार्य कराने जा रही है। शोध कार्य में स्कूलों से संबंधित आकड़े, लर्निंग आउटकम सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी इकट्ठा की जाएगी।
इस जानकारी और आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी ।
सिक्किम के गंगटोक जिले का अध्ययन करने वाली टीम में जिले के आदर्श अध्यापक रवि प्रताप सिंह को शामिल किया गया है।पांच सदस्यीय टीम अपनी रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को देगी।
रवि प्रताप सिंह ने बताया कि इस अध्ययन को पूरा करने के लिए सिक्किम के शिक्षा विभाग के अधिकारियों , अभिभावकों और बच्चों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे , आंकड़ा इकट्ठा किया जाएगा एवं उनसे ग्रुप डिस्कसन करते हुए रिपोर्ट बनाई जा रही है।पूरी रिपोर्ट बनने के बाद सरकार को इससे कार्य करने में मदद मिलेगी।
इस टीम में प्रोफेसर वी सिंह, प्रोफेसर वी सिंह,प्रोफेसर ए के वर्मा के साथ-साथ रवि प्रताप सिंह को जगह दी गई है।सिक्किम सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने हेतु सिक्किम के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम भी अपना सहयोग प्रदान करेगी।
इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने कहा कि यह जनपद के लिए एक अवसर है इससे अन्य स्कूलों को लाभ मिलेगा।
खण्ड शिक्षा अधिकारी नूतन जायसवाल, जिला समन्वयक हरिगोबिन्द यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, अर्जुन सिंह, अशोक पाण्डेय, के डी सिंह, उमाशंकर सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह,अरविंद प्रताप सिंह, विभा सिंह,  ग्राम प्रधान मायाराम, अनुराग कुमार, मनोज पाण्डेय, बाबूलाल यादव, सीमा सिंह, भगवान बख्श सिंह, भालेन्दु कुमार सिंह, विद्या भूषण सिंह, कृष्णानंद जायसवाल, बृजेश सिंह,आनंद तिवारी, राजकुमार, उत्तम प्रसाद, सर्वेश सिंह, याकूब सिद्दीकी, अंकित सिंह आदि ने बधाई दिया है।

Oct 21, 2023

October 21, 2023

डीएम व एसपी ने तहसील करनैलगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए

 संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुये शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण अधिकारी-डीएम

           गोण्डा - शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील करनैलगंज में डीएम व एसपी ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान तहसील करनैलगंज में कुल 95 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 02 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज को निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाए, तथा टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।  
    संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान  उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
          इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी करनैलगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज, तहसीलदार करनैलगंज, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे,  जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी, नलकूप विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, बीडीओ करनैलगंज, कटराबाजार, हलधरमऊ, परसपुर, एसओ कटराबाजार, कौड़िया, परसपुर, करनैलगंज सहित अन्य  सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
October 21, 2023

दुर्घटना से थर्राया कर्नलगंज, बाइक सवार की चपेट में आकर एक बच्चा गंभीर घायल,नाजुक हालत में रेफर

दुर्घटना से थर्राया कर्नलगंज, बाइक सवार की चपेट में आकर एक बच्चा गंभीर घायल,नाजुक हालत में रेफर

करनैलगंज/गोण्डा -  स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज के आस पास शुक्रवार को अलग - अलग हुए सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए,सभी घायलों को गोण्डा रेफर कर दिया गया। वहीं शुक्रवार शाम को करनैलगंज- रेंवारी मार्ग पर जा रहे बाइक सवार की चपेट में आकर साइकिल सवार बच्चा घायल हो गया, जिसे स्थानीय सीएचसी लाया गया । घायल बच्चे का नाम तनिष्क ग्राम पिपरी के करिंदा पुरवा का रहने वाला बताया जा रहा है । तनिष्क को भी प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर द्वारा बेहतर इलाज हेतु गोण्डा रेफर कर दिया गया।

Oct 15, 2023

October 15, 2023

करनैलगंज : लगातार 12 साल से इस गांव सजता है मां अम्बे का दरबार


करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर कोटहना में विगत 12 साल से जगत जननी मां जगदम्बा का दरबार लगता है। जिसमें क्षेत्र के तमाम संभ्रांत जन और ग्रामीणों की विशेष सहभागिता रहती है। उक्त जानकारी देते हुए गांव के पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव में स्थित सम्मय माता मन्दिर पर शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बीते 12 साल से लगातार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक पूजा और आराधना का क्रम चलता है और उसके बाद विशाल भंडारे के साथ मूर्ति विसर्जन किया जाता है। आज रविवार को नवरात्रि के पहले दिन मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना का क्रम शुरू हो गया है। इस दौरान संतोष सिंह,रोहित सिंह,पिंटू पाठक,हनुमान सिंह,संजीव पाठक, उदय नारायन पंडित के साथ ही अन्य तमाम देवी भक्त मौजूद रहे।

October 15, 2023

करनैलगंज : मूर्ति स्थापना के पहले निकाली गई कलश यात्रा

 
करनैलगंज/गोण्डा - शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह जगह मां भगवती के पंडाल सज गए हैं। इसी क्रम में आज नवरात्रि के पहले दिन मां भगवती की प्रतिमा स्थापित होने से पूर्व भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे पावन सरयू नदी (चहलार घाट) से कलश में जल भक्तजन मां दुर्गा के पंडाल पहुंचे। क्षेत्र के नारायनपुर माझा निवासी राजेश यादव ने बताया कि मां भगवती की नौ दिनों तक आराधना के क्रम में रविवार को गांव से चलकर भक्त जन सरयू नदी पहुंचे और कलश में पवित्र जल भरकर केशई पुरवा चौराहा नरायनपुर माझा पहुंचे।  कलश यात्रा में क्षेत्र की तमाम महिलाएं,बच्चे और भक्तजनों के साथ मुख्य रूप से राजेश यादव भाजपा युवा मोर्चो नगर मंत्री,
 परिचालक रवि यादव, 
रामभवन,बृजेश यादव, 
योगेश यादव तथा जगजीवन 
शामिल रहे।

Oct 14, 2023

October 14, 2023

करनैलगंज: मोबाइल चोर दीपक गिरफ्तार,तीन मोबाइल बरामद

 मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के 03 अदद मोबाइल फोन बरामद-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चोरो/वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आये मोबाइल चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-दीपक कुमार वर्मा, 02. सुशील कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 03 अदद मोबाइल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने दुखहरण पुत्र मोहनलाल व सफीकुल पत्नी इकबाल अहमद मोबाइल फोन चोरी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 करनैलगंज में अभियेाग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. दीपक कुमार वर्मा पुत्र प्रताप बाबू वर्मा नि0 कुरसंड़ा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।
02. सुशील कुमार कश्यप पुत्र तालुकदार कश्यप नि0 कुरसंड़ा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-586/23, धारा 376,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
03 अदद मोबाइल फोन।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम।

Oct 8, 2023

October 08, 2023

लूट करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शातिर चोरो/लूट करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने क कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग के पास से लूट करने के वांछित अभियुक्त आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर दिनांक 01.04.2023 को वादी कमल किशोर सोनी पुत्र जगदीश प्रसाद सोनी नि0 बालूगंज थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा से आभूषण से भरे बैग को लूट कर फरार हो गए थें। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
 
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. आजाद पुत्र मेराज अहमद उर्फ युसुफ नि0 मो0 सकरौरा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-169/2023 धारा 394 भा0द0वि0 थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 प्रशांत शुक्ला मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Oct 3, 2023

October 03, 2023

भैंस चोरी के आरोप में मनीष दूबे भेजे गए जेल


चोरी करने का आरोपी अभियुक्त गिफ्तार, चोरी की 01 अदद भैस बरामद-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी अभियुक्त मनीष दूबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की भैस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 01/02.10.2023 की रात्रि ग्राम मैजापुर खुम्भापुरवा से एक भैस चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादिनी मीरा देवी पत्नी राजाराम द्वारा थाना को0 करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना  को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मनीष दूबे पुत्र हृदयराम दूबे नि0 छोटी पुरवा मौजा परसा गोड़री थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-576/23, धारा 379,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद चोरी की भैस

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 संजीव चौहान मय टीम।

Oct 2, 2023

October 02, 2023

करनैलगंज: अंतर्जनपदीय तीन शातिर चोर गिरफ्तार, तीन ट्रैक्टर तीन ट्राली बरामद


अन्तर्जनपदीय 03 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के 03 अदद ट्रैक्टर व 03 अदद ट्राली बरामद-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शातिर चोरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय 03 शातिर चोरों-आशीष सिंह उर्फ मर्जाद सिंह, 02. संतोष कुमार मिश्र, 03. ईदू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद ट्रैक्टर व 03 अदद ट्राली बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 06.07.2023 को वादी पवन कुमार यादव पुत्र मदन नि0 ग्राम कारी पुरवा मौजा कटहा थाना को0 देहात जनपद बहराइच के ट्रैक्टर-ट्राली में टेन्ट का समान लादवा कर कस्बा करनैलगंज लाये थे जहां से वादी को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए थे तथा दिनांक 20.09.2023 को वादी शकील अहमद पुत्र शब्बीर अली नि0 हारीपुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा के ट्रैक्टर-ट्राली में सटरिंग का समान लादवा कर रामलीला मैदान कस्बा करनैलगंज आये थे जहां से ड्राइवर को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में वादीगणों द्वारा थाना को0 करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इसी तरह जनपद बहराइच में एक अदद ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है जो जनपद गोण्डा, बहराइच व आसपास के जनपदों में ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थें। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. आशीष सिंह उर्फ मर्जाद सिंह पुत्र राम अचल सिंह नि0 कारीपुरवा मौजा कौडहा थाना बौण्डी जनपद बहराइच।
02. संतोष कुमार मिश्र पुत्र प्रेम नरायन नि0 राजा बौण्डी थाना बौण्डी जनपद बहराइच।
03. ईदू पुत्र दौलत इकहरा नि0 अलियार बगिया मौजा पठानपुरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-391/23, धारा 379,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-555/23, धारा 420,379,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-319/23, धारा 420,379,411 भादवि थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।

बरामदगी-
03 अदद ट्रैक्टर-ट्राली।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 आशीष कुमार मय टीम।
उ0नि0 मनीष कुमार मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Sep 17, 2023

September 17, 2023

शिवभक्तों का पुष्प वर्षा और फलाहार से हुआ स्वागत

देवीपाटन मण्डल का प्रतीक हैं कजरीतीज का त्योहार- नरेन्द्र सिंह
भगवान भोले शंकर के पावन पर्व कजरीतीज से एक दिन पहले करनेलगंज सरयू घाट से शिव भक्त काँवारियों का प्रथम स्वागत नरेंद्र सिंह कैसरगंज द्वारा किया गया, पूर्व मन्त्री पंडित सिंह के अनुज नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक शिव भक्त भगवान भोले शंकर का रूप है।
कजरीतीज पर्व देवीपाटन मण्डल का प्रसिद्ध पर्व है।
सरयू घाट के तट पर नरेंद्र सिंह ने शिवभक्तों को फलाहार काराया। नरेंद्र सिंह ने कहा कि कजरीतीज पर्व में न सिर्फ काँवरिया बल्कि आम जनमानस में भी उत्साह है, ऐसे पुनीत कार्य में सभी सनातन प्रेमियों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, श्री सिंह ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा पिछले पंद्रह सालों से मंत्रीजी सहित परिवार के लोग करते आ रहे हैँ।
शिवभक्तों का पुष्प वर्षा से स्वागत किशनु चाचा संतोष सिंह ध्रुव दुबे राजकुमार सिंह सुनील सिंह ननकवा सिंह सत्येंद्र प्रताप सिंह संजय सिंह पप्पू फहीम अहमद जे० पी० श्रीवास्तव देवेंद्र सिंह त्यागी सिंह कल्लू सिंह सोमनाथ तिवारी राहुल सिंह बृजेश सिंह रणंजय सिंह शुभम जायसवाल उत्तम सिंह विशाल जिंदर सिंह आदि ने किया।

Sep 13, 2023

September 13, 2023

थाना करनैलगंज पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 13.09.2023 को थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कन्हैयालाल इन्टर कालेज मैदान के पास से अभियुक्त राजा बाबू उर्फ बाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 128 अल्प्राजोलम की नशीली गोलिया बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राजा बाबू उर्फ बाज पुत्र ताज मोहम्मद उर्फ नंगू नि0 नई बाजार कस्बा व थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-541/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 128 अल्प्राजोलम टैबलेट।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 आशीष कुमार मय टीम।

Aug 23, 2023

August 23, 2023

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-

जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-11 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. बाबूलाल कश्यप पुत्र ननकू कश्यप नि0 ग्रा0 दानवपुरवा परसागोड़री थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 480/23, 02. लालू उर्फ गोरखनाथ कश्यप पुत्र ऐश कुमार नि0 दानवपुरवा मौजा परसा गोडरी थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 15 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-481/23, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
August 23, 2023

25,000/- का ईनामिया गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैंगेस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्त बुद्धिलाल पुत्र परागदत्त दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त का एक संगठित गिरोह था जो अपने भौतिक तथा आर्थिक लाभ हेतु फर्जी जमीन के कागजात बनवा कर लोगों से साथ धोखाधड़ी किया करते थे। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. बुद्धिलाल पुत्र परागदत्त दुबे नि0 ग्राम माधवपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-147/23, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्र0नि0 करनैलगंज चितवन कुमार मय टीम।

Aug 3, 2023

August 03, 2023

कर्नलगंज:आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म,गिरफ्तार


आपत्तिजनक वीडियों वायरल करने की धमकी देकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0करनैलगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फँसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का वीडियों बनाने का वांछित अभियुक्त अम्बिकेश्वर सिंह उर्फ नन्दन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 करनैलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया तथा उसका फोटो वीडियों बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध पीडिता द्वारा थाना को0 करनैलंगज मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0करनैलगंज में विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अम्बिकेश्वर सिंह उर्फ नन्दन सिंह पुत्र अवधनरायन सिंह निवासी ग्राम भालियनपुरवा मौजा पिपरी थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा ।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 302/2023 धारा 376/504/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट थाना को0करनैलगंज जनपद गोण्डा ।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अंकित सिंह मय टीम।

Jul 15, 2023

July 15, 2023

भारत सरकार प्रारंभिक शिक्षा में बचाव और सुरक्षा पर कराएगी शोध

भारत सरकार हेतु टूल निर्माण कर रहे रवि प्रताप सिंह
 भारत सरकार के दिशानिर्देशों के क्रम में 
एन सी ई आर टी नई दिल्ली औऱ राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल द्वारा प्रारंभिक शिक्षा में ई सी सी ई और सेफ्टी सेक्युरिटी विषय पर देश के विभिन्न स्कूलों में शोध कराएगी। इस शोध हेतु टूल निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
एन सी ई आर टी नई दिल्ली और राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल द्वारा यह टूल विकसित कराया जा रहा है।यह शोध राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षा का अधिकार अधिनियम,  एन सी एफ के दिशानिर्देशों के क्रम में कराया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय धौरहरा के प्रधानाध्यापक और आई सी टी के ब्रांड एम्बेसडर रवि प्रताप सिंह को यह टूल विकसित करने का मौका दिया गया है। देश के चुनिंदा शिक्षकों को यह मौका दिया गया है।इस टूल से प्राथमिक शिक्षा में सेफ्टी और सेक्युरिटी विषय पर शोध किया जाएगा। इसमें बच्चों, अध्यापकों, अभिभावकों और अधिकारियों से टूल के माध्यम से जानकारी की जाएगी। इसके बाद इस टूल के माध्यम देश के विभिन्न स्कूलों में सर्वे का कार्य कराया जाएगा।सर्वे का आंकड़ा इकट्ठा करने के बाद उसको रिपोर्ट के साथ सरकार को सौंपा जाएगा।इस कार्य को प्रोफेसर वी सिंह, प्रोफेसर पंडा, प्रोफेसर एस सी चौहान, प्रोफेसर निर्जला , प्रोफेसर विनोद कुमार, डॉक्टर अंजना शुक्ला, डॉक्टर प्रमोद गुप्ता, डॉक्टर प्रतिष्ठा एंगले ,डॉक्टर संजय मिश्रा कर रहे हैं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमा पाण्डेय , जिला समन्वयक हरिगोबिन्द यादव , राजेश सिंह, गणेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, उमाशंकर सिंह, अर्जुन सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, बाबूलाल यादव अरविंद प्रताप सिंह, विभा सिंह , ऊमाशंकर मिश्रा, अमरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मायाराम, मनोज पाण्डेय,  सीमा सिंह, भालेन्दु कुमार सिंह, विद्या भूषण सिंह, कृष्णानंद जायसवाल, आनंद तिवारी, राजकुमार, उत्तम प्रसाद, सर्वेश सिंह, याकूब सिद्दीकी,मोहम्मद फाखिर, राजकुमार , राम कुमार सिंह, सीमा सिंह , दिनेश कुमार, मुकेश कुमार आदि ने बधाई दिया है।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jul 13, 2023

July 13, 2023

करनैलगंज:पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को भेजा जेल


पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक गोण्डा का चार्चभार ग्रहण करने के उपरान्त अपराध एवं अपराधियों व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 13.07.2023 को थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कटरा रेलवे क्रासिंग के पास से अभियुक्त दीनानाथ भट्ट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 97 नशीली गोलिया अल्प्राजोलम बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दीनानाथ भट्ट पुत्र रमेश कुमार भट्ट नि0 मो0 गाड़ी बाजार कस्बा व थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-398/23, धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 97 नशीली गोलिया अल्प्राजोलम।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 आशीष कुमार मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jul 10, 2023

July 10, 2023

एसपी द्वारा गोद लिए गए स्कूल में सीओ ने साइबर सुरक्षा की जानकारी,पाठ्य पुस्तकों का हुआ वितरण

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा गोद लिए गए कम्पोंजिट जूनियर हाई स्कूल में क्षेत्राधिकारी करनैलगंज ने मिशन शक्ति व साइबर अपराध के सम्बन्ध में किया जागरूक।
चांदनी फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों को पाठ्यक्रम सामग्री किया वितरण।
 
आज दिनाकं 10.07.2023 को चाँदी फाउंडेशन ने  पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा गोद लिये गये विद्यालय कम्पोंजिट जूनियर हाई स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें क्षेत्राधिकारी कर्नैलगंज नवीना शुक्ला ने प्रतिभाग कर छात्र/छात्राओं से संवाद करते हुए महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 1098, 1076 व यूपी-112 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी प्रकार की विषम परिस्थितियों में फोन करने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध होगी। तत्पश्चात् साइबर अपराध जैसे इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड/डेविड कार्ड/क्रेडित, ओलेक्स फ्राड, वालेट/यूपीआई सम्बन्धित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइड से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के सम्बन्ध में बचाव के तरीके एवं साइबर अपराध घटित होने पर थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क/हेल्पलाइन नम्बर 1930/वेबसाइड पर शिकायत दर्ज के सम्बन्ध में व अपराध होने पर पुलिस किस प्रकार उनकी मदद कर सकती है, इसकी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा चांदनी फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों को पाठ्यक्रम सामग्री वितरण कर बच्चो को प्रोत्साहित किया गया।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jul 7, 2023

July 07, 2023

शहीद सीआरपीएफ जवान को दी गई श्रद्धांजलि

करनैलगंज, गोंडा। कन्हैया लाल इंटर कालेज के छात्र व एनसीसी अंडर ऑफिसर रहे बलिदानी सीआरपीएफ जवान अजय प्रताप सिंह को एक सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य मेजर राजाराम ने वीर सपूत के छात्र जीवन पर प्रकाश डाला। नम आंखों व रुंधे स्वर से उन्होंने अजय प्रताप सिंह अमर रहे का जय घोष किया। उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने अमर रहे का नारा बुलन्दकर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान बलिदानी के बड़े भाई व सेना जवान अखिलेश प्रताप सिंह ने अपने छोटे भाई को नमन करते हुए देश की माटी पर मर मिटने का जज्बा उपस्थित छात्र छात्राओं  में पैदा करते हुए कहा कि वे धन्य है जो मातृभूमि की रक्षा करते हुए धरती माँ के गोद में चिरनिद्रा में सो गए। सौभाग्यशाली भारत माता के बेटों को यह दिन नसीब होता है। इस दौरान सभी ने अजय प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित किया। इसके बाद नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पौधों की बारात निकाली गई। जिसमें मनमोहन सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, नेहा सिंह जिला पंचायत सदस्य, विवेक सिंह जिला पंचायत सदस्य,अमित श्रीवास्तव, अनुपम मिश्रा, शत्येंद्र मिश्र, राघवेंद्र सिंह, गंगेश सिंह सहित एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राएँ शामिल रहीं।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jul 6, 2023

July 06, 2023

चोरी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। 
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना करनैलगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी अभियुक्त अनिल कुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से 05 बोटा यूकेलिप्टस की लकड़ी को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने वादी विनय कुमार पुत्र स्व0 रामवीर नि0 ग्राम गोनवा कुर्मिनपुरवा के खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को चोरी से काट लिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अनिल कुमार पुत्र मदन मोहन नि0 ग्राम कादीपुर बढईनपुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 378/2023 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 05 बोटा यूकेलिप्टस की लकड़ी।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 एजाज अहमद मय टीम।