पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शातिर चोरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय 03 शातिर चोरों-आशीष सिंह उर्फ मर्जाद सिंह, 02. संतोष कुमार मिश्र, 03. ईदू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद ट्रैक्टर व 03 अदद ट्राली बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 06.07.2023 को वादी पवन कुमार यादव पुत्र मदन नि0 ग्राम कारी पुरवा मौजा कटहा थाना को0 देहात जनपद बहराइच के ट्रैक्टर-ट्राली में टेन्ट का समान लादवा कर कस्बा करनैलगंज लाये थे जहां से वादी को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए थे तथा दिनांक 20.09.2023 को वादी शकील अहमद पुत्र शब्बीर अली नि0 हारीपुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा के ट्रैक्टर-ट्राली में सटरिंग का समान लादवा कर रामलीला मैदान कस्बा करनैलगंज आये थे जहां से ड्राइवर को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में वादीगणों द्वारा थाना को0 करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इसी तरह जनपद बहराइच में एक अदद ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है जो जनपद गोण्डा, बहराइच व आसपास के जनपदों में ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थें। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. आशीष सिंह उर्फ मर्जाद सिंह पुत्र राम अचल सिंह नि0 कारीपुरवा मौजा कौडहा थाना बौण्डी जनपद बहराइच।
02. संतोष कुमार मिश्र पुत्र प्रेम नरायन नि0 राजा बौण्डी थाना बौण्डी जनपद बहराइच।
03. ईदू पुत्र दौलत इकहरा नि0 अलियार बगिया मौजा पठानपुरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-391/23, धारा 379,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-555/23, धारा 420,379,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-319/23, धारा 420,379,411 भादवि थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।
बरामदगी-
03 अदद ट्रैक्टर-ट्राली।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 आशीष कुमार मय टीम।
उ0नि0 मनीष कुमार मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment