पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चोरो/वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आये मोबाइल चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-दीपक कुमार वर्मा, 02. सुशील कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 03 अदद मोबाइल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने दुखहरण पुत्र मोहनलाल व सफीकुल पत्नी इकबाल अहमद मोबाइल फोन चोरी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 करनैलगंज में अभियेाग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. दीपक कुमार वर्मा पुत्र प्रताप बाबू वर्मा नि0 कुरसंड़ा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।
02. सुशील कुमार कश्यप पुत्र तालुकदार कश्यप नि0 कुरसंड़ा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-586/23, धारा 376,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
03 अदद मोबाइल फोन।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम।
No comments:
Post a Comment