Oct 10, 2026

ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर ई-रिक्शा चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का ई-रिक्शा बरामद






गोण्डा - दिनांक 08.10.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे वादी रामनाथ मौर्या जिला अस्पताल गोण्डा के गेट के सामने से तीन व्यक्तियों को अपने ई-रिक्शा वाहन संख्या UP43CT3255 से खिरौरा मोहन क्रॉसिंग जाने के लिए बैठाकर ले जा रहे थे। खिरौरा मोहन क्रॉसिंग के पास अभियुक्तों के कहने पर वादी ई-रिक्शा लेकर दाहिनी ओर अंदर गया। देशी शराब के ठेके के निकट रुकने पर तीनों व्यक्तियों ने वादी के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। वादी के वहां से भाग जाने पर अभियुक्त उसका ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा पर मु0अ0सं0 966/2026 धारा 115(2)/303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

दिनांक 10.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान संदेशवा क्रॉसिंग रोड पर एक ई-रिक्शा पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। ई-चालान ऐप के माध्यम से जांच करने पर ई-रिक्शा संख्या UP43CT3255 वादी रामनाथ मौर्या के नाम पंजीकृत पाया गया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्घ थाना को0 देहात पुलिस दारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


No comments: