पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी अभियुक्त मनीष दूबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की भैस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 01/02.10.2023 की रात्रि ग्राम मैजापुर खुम्भापुरवा से एक भैस चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादिनी मीरा देवी पत्नी राजाराम द्वारा थाना को0 करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मनीष दूबे पुत्र हृदयराम दूबे नि0 छोटी पुरवा मौजा परसा गोड़री थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-576/23, धारा 379,411 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अदद चोरी की भैस
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 संजीव चौहान मय टीम।
No comments:
Post a Comment