दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-अमित उर्फ शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 देहात क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था तथा बाद में शादी करने से मनाकर दिया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अमित उर्फ शिवम सिंह पुत्र रामहरख सिंह नि0 जफरपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-497/23, धारा 376डी,313,323,506 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
अ0नि0 शिवानन्द प्रसाद थाना को0 देहात मय टीम।
No comments:
Post a Comment