Oct 3, 2023

कैसरगंज: कृषकों को निशुल्क बीज वितरण किया गया, मोदी व योगी की डबल इंजन सरकार में किसानों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ : संदीप सिंह विसेन प्रमुख

 




*कृषकों को तपेश्वरी प्रजाति तोरिया बीज नि:शुल्क वितरण किया गया*


*मोदी व योगी की डबल इंजन सरकार में किसानों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ : संदीप सिंह विसेन* 



*कैसरगंज*

          कैसरगंज विकासखंड के ग्राम कुंडासर स्थित उप संभाग कृषि प्रसार कार्यालय में किसानों को तोरिया बीज निशुल्क वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी कृषक लाभ योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

              कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैसरगंज ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन ने कहा कि शासन के द्वारा लगातार कृषक कल्याणकारी व जनहितकारी योजनाएं बड़े स्तर पर चलाई जा रही हैं। वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा आम जनता के लाभ साथ ही साथ कृषि के आधुनिकीकरण के लिए तमाम योजनाएं वास्तविक रूप में जन-जन तक पहुंचा जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है।

              कार्यक्रम में उप संभागीय प्रसार अधिकारी डॉ. शिशिर कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुसार शिविर के माध्यम से 3 सितंबर से 30 सितंबर तक लगातार गांव-गांव कृषक हित में शिविर आयोजित किए जाएंगे,  जिनमें ई केवाईसी, एनपीसीआई, पोस्ट ऑफिस में खाता खोले जाएंगे। 

               उक्त कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि कैसरगंज राष्ट्रीय कृषि बीज भंडार प्रभारी पंकज सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ अरविंद कुमार, सेवा क्लब संस्थापक वी.पी.सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुलरिहा गाजीपुर अरविंद सिंह आदि ने संबोधित कर उपस्थित कृषकों को कृषि संबंधी व अन्य जानकारियां प्रदान की।  

कार्यक्रम में कार्यक्रम संचालन कुंडेश्वर प्रधान प्रतिनिधि भाजपा नेता अजय कुमार सिंह, तक आदर्श कुमार सिंह, सोनू सिंह, राहुल यादव, रामेंद्र कुमार, विपिन कुमार सिंह, प्रमोद कुमार मौर्य, संचित कुमार मौर्य, गंगाराम, राम दरश सिंह, मोहम्मद शाहिद अहमद खान, दुर्गेश चौधरी, कुलदीप वर्मा,  राम कुमार, संतोष वर्मा, मिश्री लाल हरिओम मिश्रा, पुष्पेंद्र पटेल, संतोष पांडे आदि दर्जनों की संख्या में कृषक उपस्थित रहे।     कार्यक्रम में उप संभागीय प्रसार अधिकारी डॉ. शिशिर कुमार वर्मा ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन व अन्य अतिथियों द्वारा कृषकों तपेश्वरी प्रजाति तोरिया बीज 2 किलो पैक के साथ मिनी कोट का नि:शुल्क वितरण किया गया।

No comments: