Oct 15, 2023

करनैलगंज : मूर्ति स्थापना के पहले निकाली गई कलश यात्रा

 
करनैलगंज/गोण्डा - शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह जगह मां भगवती के पंडाल सज गए हैं। इसी क्रम में आज नवरात्रि के पहले दिन मां भगवती की प्रतिमा स्थापित होने से पूर्व भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे पावन सरयू नदी (चहलार घाट) से कलश में जल भक्तजन मां दुर्गा के पंडाल पहुंचे। क्षेत्र के नारायनपुर माझा निवासी राजेश यादव ने बताया कि मां भगवती की नौ दिनों तक आराधना के क्रम में रविवार को गांव से चलकर भक्त जन सरयू नदी पहुंचे और कलश में पवित्र जल भरकर केशई पुरवा चौराहा नरायनपुर माझा पहुंचे।  कलश यात्रा में क्षेत्र की तमाम महिलाएं,बच्चे और भक्तजनों के साथ मुख्य रूप से राजेश यादव भाजपा युवा मोर्चो नगर मंत्री,
 परिचालक रवि यादव, 
रामभवन,बृजेश यादव, 
योगेश यादव तथा जगजीवन 
शामिल रहे।

No comments: