Nov 28, 2026

वजीरगंज में दहेज हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई: वांछित पति गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गयाखबर:


गोण्डा  - थाना वजीरगंज पुलिस ने दहेज मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को अनभुला तिराहे से गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया।

वादी आशीष सिंह पुत्र अमरेश सिंह, निवासी ग्राम कोडर, थाना वजीरगंज ने दिनांक 26.11.2026 को थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार उनकी बहन काजल सिंह का विवाह दिनांक 22.06.2026 को आकाश सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम अनभुला के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था।

आरोप है कि विवाह में सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद कम दहेज लाने और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति आकाश सिंह, सास मोती सिंह एवं ससुर गोविन्द सिंह द्वारा काजल सिंह को प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों द्वारा काजल सिंह की हत्या कर दी गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0 430/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 28.11.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस ने इसी मामले में वांछित अभियुक्त आकाश सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम अनभुला को गिरफ्तार किया।


No comments: