फखरपुर थाने में जनता की समस्याओं को मिली प्राथमिकता, राजस्व के 14 मामलों पर सुनवाई
फखरपुर (बहराइच) फखरपुर थाने में शनिवार 28 नवंबर 2026 को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुल 14 प्रार्थना पत्र दिए। सभी प्रार्थना पत्र राजस्व से संबंधित प्रकरणों के थे।समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जमीन के विवाद, पैमाइश, कब्जा, और अन्य राजस्व संबंधी मामलों को लेकर लोग थाने पहुंचे थे। अधिकारियों ने एक-एक प्रार्थना पत्र को पढ़कर फरियादियों से उनकी पूरी बात समझी और उन्हें निस्तारण का भरोसा दिलाया।समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम को सौंपा गया। अधिकारियों ने संयुक्त टीम को निर्देश दिया है कि मौके पर जाकर जांच कर सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार थाने और तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस और राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास से आम जनता की समस्याओं का एक ही जगह समाधान करना है। इससे छोटे-छोटे विवादों को समय रहते सुलझाया जा सकता है और बड़े झगड़ों को रोका जा सकता है। थाना अध्यक्ष राम कुमार राजभर ने बताया कार्यक्रम के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment