गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 301/2026 धारा 304(2) बीएनएस, तरमीम एवं बढ़ोत्तरी धारा 309(6), 317(2) बीएनएस से वांछित अभियुक्त-शहबान पुत्र मो0 इस्लाम निवासी बनकटवा उम्मेदजोत थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को सिराज ईट भठ्ठा बहद ग्राम खिराभा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु बरामद किया गया।
जानिए पूरी घटना
प्रार्थिनी लीलावती पत्नी राकेश जायसवाल निवासी चुंगी नाका, कोतवाली नगर, गोण्डा द्वारा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 05.04.2026 को वह अपनी पुत्री के साथ आटो संख्या UP43BT5603 से वजीरगंज से गोण्डा वापस आ रही थी। रास्ते में जमुनिया बाग से एक अज्ञात व्यक्ति आटो में बैठा तथा बनकटवा दरगाह से आगे लगभग 400 मीटर पर प्रार्थिनी के गले से मंगलसूत्र छीनकर आटो से उतरकर भाग गया। वादिनी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें आज दिनांक 08.04.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा इलेक्ट्रानिक/मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त-शहबान पुत्र मो0 इस्लाम निवासी बनकटवा उम्मेदजोत थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को सिराज ईट भठ्ठा बहद ग्राम खिराभा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment