Breaking





Apr 17, 2024

संजय सोनी की मौत मामले में पुलिस ने 3 लोगो को किया गिरफ्तार

 


गोण्डा - मंगलवार को समय करीब सुबह 6ः30 बजे थाना वजीरगंज पुलिस को मिश्रीलाल नाम के व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई संजय सोनी पुत्र बाबादीन सोनी निवासी बनकटवा हरनाटायर, थाना मनकापुर का शव कथावा पुल पे पड़ा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल थाना वजीरगंज पुलिस एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गई, तो जांच में पाया गया कि मृतक की कनपटी पर गनशॉट इंजरी का निशान है व पास में ही एक तमंचा 12 बोर पड़ा हुआ है। मृतक की मोटरसाइकिल बगल के खड़ी हुई है। सूचना पर तत्काल फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई थी। मृतक के कमरे से मृतक द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें मृतक ने काफी कर्ज हो जाने के कारण अपनी परेशानी का उल्लेख किया था। उक्त सुसाइड नोट में मृतक द्वारा तीन व्यक्तियों को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया गया था। पुलिस टीम द्वारा उक्त सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसका परीक्षण किया गया जिसमें तीनों आरोपी अभियुक्त- 01. शनी सोनी, 02. पप्पू उर्फ बृजेश कुमार, 03. सन्त कुमार तिवारी दोषी पाए गए जिनकों थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. शनी सोनी पुत्र स्वर्गीय शिव शंकर सोनी नि0 ग्राम हरना टायर बनकटवा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

02. संत कुमार तिवारी पुत्र शिव कुमार तिवारी नि0 ग्राम नियामतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

03. बृजेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र हौसला सिंह नि0 ग्राम सेहरिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-148/2024, धारा 306 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. व0उ0नि0 श्री विश्वास कुमार चतुर्वेदी।

02. उ0नि0 यू0टी0 पंकज यादव।

03. हे0का0 विनोद सोनी।

No comments: