Mar 7, 2026

सड़क हादसे में घायल शिक्षामित्र ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, मचा कोहराम


 
करनैलगंज/ गोण्डा - सड़क हादसे में घायल शिक्षामित्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोनहटा में कार्यरत शिक्षामित्र सुरेश कुमार वर्मा बाइक द्वारा शुक्रवार की देर शाम जरवलरोड के निकट ओवरब्रिज के पास एक गांव गये थे। वापस आते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलावस्था में उन्हें नजदीकी सीएचसी भेजवाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया । लेकिन परिजन उन्हें इलाज हेतु एक निजी चिकित्सालय लेकर चले गए,इलाज के दौरान शनिवार को सुरेश वर्मा ने दम तोड़ दिया। उक्त जानकारी सुरेश कुमार वर्मा के दामाद रामशंकर वर्मा द्वारा देते हुए बताया गया कि लखनऊ पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने के लिये भेज दिया है। शिक्षामित्र को मौत की खबर की जानकारी मिलने पर शिक्षकों, शिक्षामित्रों में शोक की लहर दौड़ गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह, शिक्षक दिनेश कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, कृष्णानंद, रामानंद जायसवाल, तेज बहादुर सिंह, शिवराम शुक्ला, सर्वजीत कुमार अशोक सिंह, माधवराज, परशुराम यादव, राजेश यादव, मनुवा त्रिपाठी तथा सुरेश कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

No comments: