पीलीभीत - प्रेम संबंध की एक और खतरनाक कहानी सामने आई है, जहां एक प्रेमी युवक का प्रेमिका के हाथों खौफनाक कत्ल कर दिया गया। सनसनी घटना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां प्रेमी ट्रक चालक बलजिंदर से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला।
मिल रही जानकारी के मुताबिक शादीशुदा प्रेमिका अमनदीप अपने प्रेमी से पीछा छुड़ाना चाहती थी, इसलिए उसने बलजिंदर को ट्रक में ही लोहे का रॉड मारकर पहले बेहोश किया और फिर डीजल डालकर ट्रक समेत प्रेमी को फूंक दिया। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद प्रेमिका अपने मायके निकल गई। बताया जा रहा है कि बीते 3 वर्षों से अमनदीप और बलजिंदर के आपस में प्रेम संबंध थे जिससे प्रेमिका अमनदीप छुटकारा पाना चाहती थी, लेकिन सीसीटीवी और मोबाइल डिटेल की मदद से रामपुर निवासी प्रेमिका अमनदीप पुलिस के हाथों बच न सकी और करीब एक माह पूर्व हुई हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया।
No comments:
Post a Comment