Aug 19, 2026

गांव में भूसा पहुँचते ही मारामारी, बुलाई गई पुलिस, तरबगंज का मामला

गोण्डा - तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में भूसा लूटने को लेकर पुलिस बुलानी पड़ी, एक वीडियो अइली परसौली गांव का वायरल हो रहा है, जहां पंचायत भवन में भूसा लूटने की होड़ दिखाई पड़ी। बताया जा रहा है कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में जानवरों के लिए भूसा पहुंचते लोग टूट पड़े, वीडियो में जानवरों के भूसे के लिए मारामारी दिखाई पड़ रही है। तरबगंज तहसील के नवाबगंज में घाघरा नदी का पानी बढ़ जाने से जानवरों के लिए चारे का संकट आ गया है, भूसा पहुँचते ही गांव में लोग टूट पड़े, तब भूसा वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी,पुलिस की मौजूदगी में भूसे का वितरण कराया गया।

No comments: