Aug 18, 2026

जानलेवा हमला करने के 04 आरोपी अभियुक्तों को हुई 07-07 वर्ष का सश्रम कारावास

 
गोण्डा - दिनांक 09.03.2023 को करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा पर वादी रामजी चौबे पुत्र युधिष्टिर चौबे ग्राम चौबेपुरवा मौजा बाबपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा द्वारा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षीगण जमीन की रंजिश के कारण लाठी-डंडा लेकर उनके घर पर आकर उनके बड़े भाई, भतीजे एवं पुत्र को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान उनके भाई के सिर में गंभीर चोट लगने से सिर फट गया और वह मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 01. त्रिपुरारी, 02. श्याम जी चौबे, 03. नरसिंह चौबे व 04. पवन कुमार चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। थाना स्थानीय पर तत्कालीन विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन व विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र दिनांक 31.05.2023 को न्यायालय प्रेषित किया गया।

दोषसिद्धि का विवरण-
 पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम एवं  पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरूद्ध न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दंडात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 18.08.2026 को थाना कटराबाजार में पंजीकृत जानेलवा हमला सम्बन्धी अपराध में अभियोजक श्री वंसत कुमार शुक्ला, थाना कटराबाजार के पैरोकार हेड का0 सुनील शुक्ला व कोर्ट मोहर्रिर म0का0 संध्या चौरसिया के द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0न्यायालय सत्र न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह द्वारा अभियुक्तों 01. त्रिपुरारी, 02. श्याम जी चौबे, 03. नरसिंह चौबे व 04. पवन कुमार चौबे को दोषसिद्ध करते हुए 07-07 वर्ष का सश्रम कारावास व रू0 47,000-47,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

अभियुक्तगण का नाम पता
1. त्रिपुरारी चौबे पुत्र दयाशंकर चौबे निवासी चौबेपुरवा मौजा बाबूपुर थाना कटराबाजार, गोण्डा।
2. श्याम जी चौबे पुत्र दयाशंकर चौबे निवासी चौबेपुरवा मौजा बाबूपुर थाना कटराबाजार, गोण्डा।
3. नरसिंह चौबे पुत्र दयाशंकर चौबे निवासी चौबेपुरवा मौजा बाबूपुर थाना कटराबाजार, गोण्डा।
4. पवन कुमार चौबे पुत्र दयाशंकर चौबे निवासी चौबेपुरवा मौजा बाबूपुर थाना कटराबाजार, गोण्डा।

*लअभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0-121/23, धारा 323, 504, 506, 452, 308, 324, 307, 325, 34 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

No comments: