गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 -197/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मोटर पम्प चोरी करने के आरोपी अभियुक्त- शिवराज पुत्र गुरुबचन निवासी ग्राम देवरिया कला थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को भवनियापुर से पहले नहर के पुलिया से गिरफ्तार उसके कब्जे से 02 अदद पानी का मोटर पम्प बरामद किया गया।
वादी दिनेश कुमार शुक्ला पुत्र लाल साहब शुक्ला निवासी देवरिया कला थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 05.08.2026 को थाना खरगूपुर पर सूचना दिया गया दिनांक 30.07.2026 की रात्रि में उनके निर्माणाधीन प्लाट देवरिया कला में लगे01 बिजली मोटर व प्लाट पर रखा 01पुराना मोटर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 197/2026, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।
आज दिनांक 18.08.2026 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त शिवराज पुत्र गुरुबचन निवासी ग्राम देवरिया कला थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को भवनियापुर से पहले नहर के पुलिया से गिरफ्तार उसके कब्जे से 02 अदद मोटर पम्प बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया ।
No comments:
Post a Comment