Mar 7, 2026

जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-207/2026 धारा 191(2),191(3),109(1),115(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त मनीष कुमार सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर उर्फ राघवराम सोनकर निवासी शिवबक्श पुरवा मौजा दत्तनगर विशेन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को जिला अस्पताल रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

जानिए पूरा मामला 
दिनांक 06.03.2026 को वादिनी पूनम पत्नी अशोक कुमार निवासी दत्तनगर शिवबक्श पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 05.03.2026 को रात्रि करीब 08 बजे उनके पति को मनीष सोनकर, विष्णु सोनकर, पवन सोनकर, हरीश सोनकर पुत्रगण राघवराम उर्फ लल्लू सोनकर व श्रवण कुमार उर्फ छोटू ड्राइवर निवासीगण दत्तनगर द्वारा लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से घेरकर मारपीट की गयी, जिसमें मनीष सोनकर द्वारा कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उनके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 07.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त मनीष कुमार सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर उर्फ राघवराम सोनकर को जिला अस्पताल रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: