Mar 7, 2026

चेतराम यादव शिक्षा मित्र का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

 

 करनैलगंज/गोण्डा - अल्लीपुर गोकुला निवासी व प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर गोकुला में तैनात चेतराम यादव के आकस्मिक निधन से शिक्षामित्रों व शिक्षकों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 49 वर्षीय चेतराम यादव बहुत विवेकशील और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। मिली जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान अंतिम सांस लेकर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। चेतराम यादव के 2 बालक और 1 बालिका है। उनके असामयिक निधन पर शिक्षा मित्र संघटन व प्राथमिक शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

No comments: