Mar 11, 2026

एनएसएस शिविर का पांचवां दिन, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

करनैलगंज/ गोण्डा - राष्ट्रीय सेवा योजना (N.S.S)विशेष शिविर के पंचम दिन दिनांक 11/03/2026 को प्रथम सत्र की शुरुआत डॉ० जे० एन० तिवारी और डॉ० ममता मिश्रा द्वारा शारदा की प्रतिमा पर फूल माला व दीप प्रज्वलित कर N.S.S के सेवकों के द्वारा प्रार्थना के साथ हुआ । महिला साक्षरता और सशक्तिकरण जागरूकता के लिए स्वयं सेवक अपनी टोली के साथ बेलवा समय ग्राम कचनापुर में घर-घर जाकर  लोगों को जागरुक कर उन्हे "महिला साक्षरता" और "सशक्तिकरण" इसके बारे में विस्तार से  जानकारी प्रदान किया। इसके पश्चात सक़रौरा कंपोजिट विद्यालय से वापस आए एवं मार्ग पर आने जाने वाले व्यक्तियों को महिला शक्ति कार्यक्रम के बारे मे बताया गया । द्वितीय सत्र के बौद्धिक कार्यक्रम में बच्चों को कौशल विकास - पर संगोष्ठी शीर्षक पर व्याख्यान  का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय  के प्राचार्य डॉ० आर०  बी० सिंह ने अपने वक्तव्यों द्वारा उद्बोधन में रचनात्मकता, नेतृत्व और सामाजिक कौशल को बढ़ाने पर ध्यान आकर्षित कराया तथा डॉ० शैलेंद्र बहादुर सिंह ने व्यावहारिक गतिविधियों, टीम गेम और इंटरैक्टिव आदि का सुरक्षित एवं प्रभावी रूप से उपयोग करने की क्षमता पर प्रकाश डाला , कार्यक्रम का संचालन डॉ० जे० एन० तिवारी ने किया । तथा छात्रों की  जिज्ञासा को सुनकर  अपने विचारों के द्वारा उन्हें संतुष्ट  किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० ममता मिश्रा  एवं पवन मिश्रा एवं डॉ० त्रिपुरारी दुबे ने अपने व्याख्यान द्वारा नवा चार कौशल की जानकारी दी। छात्र अशीष, रितेश पांडे , रोहित मौर्या, विमल मिश्रा, प्रियंका, साक्षी मिश्रा, तान्या मिश्रा, रुमी, वंदना, अर्चना, आरती, पूनम, छवि, रोशनी, सेजल, रुचि, कोमल,आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ०जगन्नाथ तिवारी जी एवम् डॉ० पवन कुमार मिश्र ने अगले दिन की रूपरेखा एवं कार्य योजना के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत कराया ।

No comments: