गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0- 0085/2026 धारा 109,352 बीएनएस व वृद्धि धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कय्यूम अहमद पुत्र बकरीदी निवासी ग्राम जमलापुर विरहमतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को जमलापुर से सोहना जाने वाली नहर पटरी के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद खोखा कारतूस व निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 10.03.2026 को वादी यार मोहम्मद पुत्र इस्लाम अली निवासी ग्राम जमलापुर विरहमतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि शाम 06.00 बजे करीब रोजा इफ्तार पार्टी में पानी लाने के विवाद को लेकर विपक्षी कय्यूम अहमद ने वादी के लड़के मो0 सिराज उर्फ छोटू को गाली गलौज करते हुए पहले तमन्चा से फायर किया जिससे सिराज बाल बाल बच गया तो कय्यूम ने हाथ में लिए चाकू से सिराज पर हमला कर दिया । चाकू लगने से सिराज गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है । वादी की तहरीर पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर आज दिनांक 11.03.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त कय्यूम अहमद पुत्र बकरीदी निवासी ग्राम जमलापुर विरहमतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को जमलापुर से सोहना जाने वाली नहर पटरी के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद खोखा कारतूस व निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
No comments:
Post a Comment