गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-198/26, धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों- 01. अखिलेश तिवारी उर्फ कुनाल तिवारी पुत्र इन्द्रप्रकाश तिवारी निवासी पूरे शिवा बख्तावर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, 02. हरीकिशन शुक्ला पुत्र विश्वनाथ शुक्ला निवासी शुकुलपुरवा कटहा माफी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को रानी जोत जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की महिन्द्र मैक्स वाहन बरामद किया गया।
वादी समशाद अली पुत्र शहबान अली निवासी मोहल्ला महरानी गंज घोसियाना थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी गयी कि कि वह वाहन महिन्द्रा मैक्स का चालक है। उक्त वाहन सतीश कुमार पुत्र राम प्यारे निवासी उधरना सरहदी थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच के नाम पंजीकृत है, जिसे प्रार्थी द्वारा ही अपनी देखरेख में चलाया जाता है। दिनांक 03.03.2026 की रात्रि में प्रार्थी द्वारा उक्त वाहन को इंडियन बैंक साहबगंज/दुआ बाजार के पास सड़क किनारे लॉक कर खड़ा किया गया था। दिनांक 04.03.2026 को जब प्रार्थी अपनी गाड़ी लेने पहुँचा तो वाहन मौके पर नहीं मिला। प्रार्थी द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई किन्तु वाहन का कोई पता नहीं चल सका। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 05.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों- 01. अखिलेश तिवारी उर्फ कुनाल तिवारी पुत्र इन्द्रप्रकाश तिवारी निवासी पूरे शिवा बख्तावर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, 02. हरीकिशन शुक्ला पुत्र विश्वनाथ शुक्ला निवासी शुकुलपुरवा कटहा माफी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को रानी जोत जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की महिंद्रा मैक्स वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment