Breaking






Apr 17, 2024

पुलिस ने 02 महिला चोर गुंजन व गुड्डी को किया गिरफ्तार






गोण्डा–मंगलवार को वादी अरूण वर्मा पुत्र खुदी वर्मा नि0 मोहम्मनगर चाइनाडिह थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी कि वह अपनी पत्नी के साथ रेलवे स्टेशन गोण्डा से बस स्टाप गोण्डा जाने हेतु ई-रिक्शा में बैठ कर जा रहा था। रास्ते में ई-रिक्शा में बैठी 02 महिलाओं द्वारा मेरी पत्नी के पर्स से 01 जोड़ी पायल, कान के टप्स व 7000/- रू0 चुरा लिया है। वादी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना को0 नगर पुलिस द्वारा दोनो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के गहने व 7000/- बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्ता

01. गुंजन देवी पत्नी गोविन्द कुमार नि0 कोटिया सिकरीगंज गोरखपुर।

02. गुड्डी पत्नी जुगानी नि0 अराव जगदीश ऊरूवा बाजार गोरखपुर।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-238/24, धारा 379,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 जोडी पायल।

02. 01 जोड़ी कान के टप्स।

03. 7,000/- रू0 नगद।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. हे0मो0 विनोद कुमार यादव।

02. म0आ0 संज्ञा भारती।

03. म0आ0 रिया सिंह।

No comments: