Breaking







Apr 17, 2024

पुलिस ने चोरी के जुर्म में खलील को किया गिरफ्तार, मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद

 



गोण्डा–मंगलवार को वादिनी अरूणिमा पाण्डेय पुत्री अमरनाथ पाण्डेय ग्राम डुमरिया पो0 सौनारा बुजुर्ग थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि ई-रिक्शा से मै दुःख हरन नाथ मंदिर से जयनारायण चौराहा जा रही थी कि रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा मोबाइल फोन मेरी पर्स से निकाल लिया है। वादिनी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 17.04.2024 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त खलील उर्फ नक्कू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी का रियलमी मोबाइल फोन व 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. खलील उर्फ नक्कू पुत्र फकीरे नि0 सीरपुरवा भरहापारा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01.  मु0अ0सं0-234/24, धारा 379,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0सं0-240/24, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद चोरी का रियलमी मोबाइल फोन।

02. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 उदित कुमार वर्मा।

02. मु0आ0 अंगद गौड़।

03. का0 राहुल पाल।



No comments: