Breaking





Apr 17, 2024

कर्नलगंज: स्व.अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर सुन्दरकाण्ड का आयोजन

 


करनैलगंज/गोण्डा - स्व  अर्जुन सिंह (गुरू जी) की तीसरी पुण्यतिथि पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया । नगर के मोहल्ला सदर बाजार में उनके निज निवास पर आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ के मुख्य आयोजक स्वर्गीय अर्जुन सिंह के मझले पुत्र  नवीन कुमार सिंह  रहे। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित विवेकानंद विद्यालय के प्रवक्ता स्व. (अर्जुन सिंह गुरू जी) मुख्य रूप से बलरामपुर अंतर्गत गंजहवा गांव के निवासी थे, इनके परिवार का तालुकात बलरामपुर रियासत से था, इनके पूर्वजों के पास तत्कालीन समय में बड़ी तालुकदारी के रूप में कई गांवों का स्वामित्व था।

लेकिन विवेकानंद स्कूल में नौकरी मिलने के बाद अपनी सेवा के बाद अर्जुन सिंह का लगाव इतना बढ़ गया कि वह यहीं के होकर रह गए। गुरुजी की तीसरी पुण्यतिथि पर संगीतकार बसंत गोस्वामी की टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ सम्पन्न हुआ । आयोजित कार्यक्रम में डॉ अवधेश गोस्वामी,प्रेमचंद्र सोनी, सचिन गुप्ता,बालमुकुंद तिवारी,शिव गोस्वामी,अमरेश सिंह,दीपनारायण शुक्ला,संजय सोनी सहित अन्य कई लोगों ने सुंदरकांड का श्रवण किया तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments: