बहराइच: भीषण गर्मी व लू में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच द्वारा स्कूलों के समय परिवर्तन किये जाने की मांग पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, जिलाधिकारी बहराइच के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच ने आदेश किया जारी
बहराइच, तराई में तापमान के चढ़ते पारे ने दिन में लू तथा गर्म हवाओं के थपेड़े बढ़ा दिए हैं। जिसके चलते नौनिहालों को स्कूल से छुट्टी के दौरान हीट स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं। बच्चों की सेहत को दिन में रखकर जिले में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बहराइच द्वारा दिनांक को इस संबंध में 15/04/2203 को जिलाधिकारी बहराइच से विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु ज्ञापन देकर मांग की गई थी। महासंघ की मांग पर आज देर शाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच कार्यालय से बीएसए बहराइच द्वारा अग्रिम आदेशों तक स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे कर दिया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र व महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने छात्रो व शिक्षकों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन के निर्णय तथा आदेश निर्गत किये जाने पर जिलाधिकारी बहराइच महोदय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment