Apr 20, 2023

करनैलगंज : अधिवक्ता संघ के चुनाव में आई अड़चन,चुनाव निरस्त

करनैलगंज/गोण्डा - बार एसोसिएशन करनैलगंज,गोण्डा का गुरुवार को चुनाव होना था,लेकिन कुछ अड़चनों के चलते चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। मामले में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र के आधार पर आज का एक माह के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया है। जारी पत्र के मुताबिक कहा गया है कि रामबाबू पाण्डेय, एडवोकेट पुत्र स्व. बैजनाथ निवासी ग्राम चरहुआ, पो० जरौली, परसपुर तहसील करनैलगंज, गोण्डा द्वारा पत्र दिनांकित 12.04.2023 व उसके साथ बार एसोसिएशन करनैलगंज, गोण्डा की मतदाता सूची प्रेषित कर उसका सत्यापन किये जाने व चुनाव हेतु दिशा निर्देश मांगे गये हैं। कार्यालय वेरीकेशन विभाग से चालान सूची का सत्यापन कराया गया जिसमें कुछ अधिवक्ताओ के नाम के आगे नो सी०ओ०पी० क्रास रांग पंजीकरण संख्या तथा कुछ के आगे दूसरी बार एसोसिएशन का नाम लिखा है। समस्त तथ्यों से अवगत होते हुए वेरीफिकेशन विभाग द्वारा जांच की गयी सूची का अवलोकन के पश्चात् अध्यक्ष एल्डर्स कमेटी, बार एसोसिएशन करनैलगंज, गोण्डा को निर्देशित किया जाता है कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जिन अधिवक्ताओं को सी०ओ०पी० जारी किया गया है और वह बार एसोसिएशन, करनैलगंज, गोएडा के नियमित सदस्य है केवल वही एसोसिएशन करनैलगंज गोन्डा का चुनाव लड़ सकते है, मत का प्रयोग कर सकते या कमेटी में हो सकते हैं, मतदाता सूची में जिन अधिवक्ताओं के नाम के आगे नो क्रास रांग पंजीकरण संख्या तथा कुछ के आगे दूसरी बार एसोसिएशन लिखा है,वह न तो मत प्रयोग सकते हैं और न ही चुनाव लड़ सकते हैं। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि माडल बाइलाज के नियम 17 व 54 व वन बार वन वोट सिद्धांत का अनुपालन करते हुए निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सम्पन्न उत्तर प्रदेश को सूचित करना सुनिश्चित करें। ऐसी स्थिति में चुनाव समिति द्वारा एक बैठक कर आम सहमति से आज होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया है।

No comments: