Apr 19, 2023

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना वजीरगंज मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज में विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. बृजेश कुमार यादव उर्फ आंसू पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम कोथवा पठकौली थाना रानीपुर जनपद बहराइच।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-109/2023, धारा 363, 376(2) भादवि व 5/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 शिवलखन सिंह मय टीम थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: