Breaking





Mar 12, 2023

जटाशंकर सिंह बने कांग्रेस महासचिव

गोण्डा - संगठन के प्रति निष्ठा, लगन एवं अनुभवों को देखते हुए उ०प्र० कांग्रेस पंचायतीराज संगठन (मध्य जोन) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह चौहान की संस्तुति पर वजीरगंज अंतर्गत ग्राम अशोकपुर,पोस्ट अचल निवासीपुर जटाशंकर सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश के सहकारिता आन्दोलनों से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी की मूल धारा से जोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं कांग्रेस नेतृत्व के हाथों को मजबूत बनाने के लिए श्री सिंह को यह अहम दायित्व सौंपा गया है।

No comments: