Breaking






Mar 17, 2023

सह प्रान्त सेवा प्रमुख बने डॉ. डीके गुप्ता:बस्ती

बस्ती। में भारत विकास परिषद गोरक्ष प्रान्त वशिष्ठ शाखा की बैठक मालवीय रोड स्थित एक हाल में सम्पन्न हुई। डॉ. डीके गुप्ता को प्रान्त कार्यकारिणी में सह प्रान्त सेवा प्रमुख चुना गया। प्रांत के चुनाव अधिकारी दंपति सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष, मधुसूदन पाण्डेय प्रांतीय सचिव ने समिति के सदस्यों की उपस्थिति में उन्हें सह प्रान्त सेवा प्रमुख चुना।  

          इसके अलावा जिले के शाखा अध्यक्ष के रूप में कैलाश नाथ दूबे, भृगनाथ त्रिपाठी को सचिव, अनुराग शुक्ल को निर्विरोध वित्त सचिव चुना गया। प्रांतीय सचिव मधुसूदन ने बताया कि गोरक्ष प्रान्त में वशिष्ठ शाखा ने पिछले वर्षों में सर्वोच्च स्तर का कार्य कर प्रान्त कार्यकारिणी में अपना स्थान बना लिया है। जिले के पूर्व प्रमुख कर्नल केसी मिश्र ने कहा कि आगामी कार्यकारिणी शिक्षा जगत से जुड़े कैलाश नाथ के नेतृत्व में और भी प्रभावी सिद्ध होंगी।  

माल्यार्पण कर किया स्वागत
नई कार्यकारिणी का प्रांतीय कार्यकारिणी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके उपरांत होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में आशीष श्रीवास्तव, अभिनव पाण्डेय,विवेक वर्मा, नीलम सिंह, शीला मौर्या, महेंद्र सिंह, गौतम चावला, डॉ. केके सिंह, डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, डॉ. वीके वर्मा, संगीता यादव, विनीत गुप्ता, कुलदीप सिंह, राजेश ओझा, अशोक सिंह व अन्य उपस्थित रहे।   


           रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

No comments: