Mar 17, 2023

मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना  को0करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. अजीत कुमार सिंह उर्फ बाबू, 02. विनीत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाली-गुप्ता देते हुए मार-पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके सम्बन्घ में वादी द्वारा थाना कोतवाली करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. अजीत कुमार सिंह उर्फ बाबू पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम मसौलिया कलहंसन पुरवा थाना को0करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. विनीत मिश्रा पुत्र रामप्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम मसौलिया थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-140/2023 धारा 323, 352, 504, 506, 452, 308 भादवि थाना को0करनैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 उमेश सिंह मय टीम ।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: