Breaking






Jan 5, 2023

बलवा कर मारपीट करने के 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस ने बलवाकर मारपीट करने के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 04.01.2023 को वादी रवि श्रीवास्तव के पिता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव को पुरानी रंजिश के चलते ग्राम धरमपुर मोड़ के पास लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था। जिससे वादी के पिता गम्ंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. तौफिक अहमद पुत्र मो0 आजम नि0 धरमपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. रिजवान पुत्र मुस्ताक अहमद नि0 धरमपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
03. इमामुल अंसारी पुत्र इकरामुदीन नि0 धरमपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
04. शैफुदीन पुत्र समसुद्दीन नि0 धरमपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
05. जुबैर अहमद पुत्र मो0 अकरम नि0 धरमपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-06/22, धारा 147,323,504,506,308 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 अमर सिंह मय टीम।

No comments: