Dec 13, 2022

कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही


गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना नवाबगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र मे दबिश देकर अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण कर रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 40 लीटर कच्ची शराब व परिवहन में 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद, थाना वजीरगंज पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना कटराबाजार पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना धानेपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना छपिया पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 ली0 अवैध कच्ची शराब व थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध संबंधित थानों द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

No comments: