Dec 13, 2022

स्ट्रीट लाइटों से शीघ्र ही जगमगायेगा कैसरगंज का मुख्य मार्ग

लदोर  निवासी प्रभात सिंह की मांग पर सांसद कैसरगंज के पत्र पर शुरू किया गया कार्य

बहराइच । नवसृजित नगर पंचायत कैसरगंज का मुख्य मार्ग शीघ्र ही स्ट्रीट लाइटों से जगमंगाएगा।  इसका कार्य शुरू कर दिया गया है।  सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के पत्र पर नगर पंचायत द्वारा यह कार्य शुरू किया गया है । गौरतलब हो कि क्षेत्र के लदोर   निवासी प्रभात सिंह ने सांसद से मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का आग्रह किया था । जिस पर सांसद ने बीते 30 जुलाई को उपजिलाधिकारी कैसरगंज व अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर शासन की मंशानुरूप स्ट्रीट लाइट लगवाने के संबंध में कार्यवाही करने को कहा था जिस पर अब कार्य शुरू कर दिया गया है।  बहराइच लखनऊ मार्ग के  परमहंस डिग्री कॉलेज से स्टेट बैंक तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।  प्रभात सिंह ने बताया कि उनकी मांग पर सांसद द्वारा सकारात्मक रुख अपनाया गया था  जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।


No comments: