Dec 13, 2022

परसपुर पुलिस की कामयाबी

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा बालकों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को दिए थे। जिसके क्रम में थाना परसपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
       दिनांक 11.12.2022 को थाना वजीरगंज में विवेक कुमार गौतम पुत्र शिव भगवान गौतम निवासी चंदईयापुर थाना सिंघासन जनपद लखीमपुर खीरी के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज की गई थी, गुमशुदा के बारे में जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना परसपुर पुलिस व ए0एच0टी0यू0 टीम को गुमशुदा मुकबाधिर व्यक्ति की शीघ्र बरामदगी हेतु लगाया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 12.12.2022 को गुमशुदा व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। व्यक्ति से मिलकर परिजन के चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा परिजन ने गोण्डा पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उक्त सराहनीय कार्य की आम जनमानस में काफी सराहना की जा रही है।

No comments: