Nov 30, 2022

रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट,एक महिला समेत तीन नामजद

रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट,एक महिला समेत तीन नामजद

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम सकरौर में आने जाने के रास्ता विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में पीड़ित ने नामजद तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के सकरौर शिवा पाण्डेय पुरवा निवासी पीड़ित महिला नीलू पाण्डेय ने थाने पर दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आने जाने वाले रास्ता व जमीनी विवाद को लेकर सुबह 8 बजे गांव के ही भीम पाण्डेय, धर्मराज पाण्डेय, करियावती ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से उसकी पिटाई कर दी तथा जानमाल की धमकी दी। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर नामजद एक महिला समेत 3 आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

No comments: