आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर में बाइक रोककर मारने पीटने व रुपया छीनने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद 3 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमत्थर पूरे चैनी तिवारी पुरवा निवासी शुभम पुत्र तरुण कुमार मिश्रा ने थाने पर दर्ज कराए गए रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बीते 19 अक्टूबर को वह अपने खेत की भिंडी लेकर रोज की तरह बाइक पर लाद कर करनैलगंज बाजार बेचने गया था। शाम को वापसी में बंधे से अपने गांव के मोड़ डगरा रैंप पर अरविंद व उनके लड़के राहुल तथा नन्हे ने दबंगई करते हुये उसकी बाइक रोककर रुपया छीनने लगे। किसी तरह से बाइक छोड़कर वह चिल्लाते हुए जान बचाकर गांव के तरफ भागा। तीन लोगों ने उसे पकड़कर मारते हुए उसके जेब से 8 सौ रुपए छीन लिया। उसे काफी चोट आई। वहां पर कई लोग आ गए, उसे लेकर करनैलगंज थाने गए। घटनास्थल परसपुर थाना क्षेत्र होने पर करनैलगंज में उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। न ही उसकी डॉक्टरी हुई। वह थाने का चक्कर लगाता रहा है। स्वयं अस्पताल जाकर इलाज करवाया। पिता के साथ सदर अस्पताल गोण्डा गया।
पुलिस ने ग्राम नरवा पार, मनिहारी थाना करनैलगंज निवासी अरविंद कुमार, राहुल एवम् नन्हे के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष सरोज का कहना है कि माननीय न्यायालय के आदेश एवम् पीड़ित के तहरीर पर नामजद पिता पुत्र समेत 3 आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक अखिलेश यादव को सौंपी गई है।
No comments:
Post a Comment