मूली को स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है. ये शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से भी सुरक्षा प्रदान करती है. परंतु यह तमाम लोग मूली की तासीर को ठंडा मानते हैं और इससे सर्दी होने की बात कहते हैं, वहीं कुछ लोग मूली से पेट में गैस बनने और पेट में दर्द होने की भी शिकायत करते हैं. लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो ये समस्याएं मूली खाने की वजह से नहीं होती हैं, बल्कि मूली को खाने का सही तरीका न जानने की वजह से होती हैं. आयुर्वेद में मूली खाने के सही तरीके के बारे में बताया गया है.
मूली को खाली पेट नहीं खाना चाहिए. इसे खाने का सही समय नाश्ते के बाद और दोपहर के भोजन के बीच का होता है. इसके अलावा दोपहर के भोजन और रात के भोजन के बीच के समय में भी सलाद के तौर पर मूली खाई जा सकती है. इससे आपको मूली के सारे लाभ मिलेंगे. लेकिन ज्यादातर लोग दोपहर में खाने के साथ मूली खाते हैं, आयुर्वेद के अनुसार पके भोजन के साथ कच्ची सब्जियों का मेल नहीं होता है. ऐसे में आपके पाचनतंत्र पर दबाव पड़ता है और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं. इसलिए मूली को खाने के साथ न खाएं.
जानिए मूली खाने का सही तरीका
मूली को सलाद के तौर पर खाना सबसे अच्छा तरीका है. इसे खाते समय आप मूली के साथ अन्य कच्ची सब्जियों जैसे टमाटर, गाजर, खीरा, प्याज आदि को भी शामिल कर सकते हैं. ये आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा.
पतली और छोटी मूली का सेवन करें, इसका स्वाद मीठा होता है. मूली खाने से पहले अच्छी तरह से धो लें और छील लें. इसके बाद मूली में काला नमक लगाकर खाएं. इससे आपका पाचन बेहतर होता है.
मूली को पचने में थोड़ा सा समय लगता है, इसलिए इसे खाने के बाद थोड़ी चहलकदमी करना जरूरी है. इससे आपको मूली के सारे लाभ भी मिलेंगे और गैस, अपच वगैरह की परेशानी भी नहीं होगी.
ऐसे लोग मूली से परहेज़ रखें
No comments:
Post a Comment