Nov 30, 2022

युवक ने मामूली विवाद में माता पिता को मारी गोली, घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी पर भी तान दी रिवाल्वर।

प्रयागराज करछना के नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामा भांजा तालाब में बुधवार दोपहर 3 बजे घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने मां-बाप को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने चौकी इंचार्ज मामा भांजा पर ही रिवाल्वर तान दी। पुलिस ने आरोपी को  कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया है।
नैनी कोतवाली अंतर्गत मामा भांजा तालाब मैं बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रहने वाले लालचंद जायसवाल  जरनल स्टोर और फुटवियर की दुकान चलाते हैं। 30 नवंबर को दोपहर में 3 बजे रिंकू और रितेश में पारिवारिक मुद्दों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। मां कुसुम देवी दोनों बेटों को शांत करा रही थी। उसी दौरान रितेश ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और मां के सीने पर गोली दाग दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पिता दुकान के अंदर दौड़ कर गए और रितेश कुमार से रिवाल्वर छीनने की कोशिश करने लगे तो वह अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। फायरिंग के दौरान पिता लालचंद के हाथ में गोली लग गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर दुकान से 50 कदम की दूरी पर स्थित चौकी के इंचार्ज संतोष सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रितेश को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने उन्हीं पर रिवॉल्वर तान दी। जिससे वह पीछे हट गए। पुलिस को देख आरोपी रितेश ने को एक कमरे में बंद कर लिया। चौकी इंचार्ज ने घटने की सूचना इंस्पेक्टर, सीओ, एसपी यमुनापार, एसएसपी को दी। जिससे सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक रितेश ने 'खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मशक्कत के बाद पुलिस ने रितेश को कमरे की जाली तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को एसआरएन में भर्ती कराया।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। असलहा लालचंद्र के नाम लाइसेंस है। सात खोखे, आठ जिंदा कारतूस बरामद की गई है।
घायल लालचंद्र जायसवाल की दो बेटियां और दो बेटे
हैं। दोनों बेटियां मामा-भांजा तालाब के पीछे स्थित प्री
प्रवास कॉलोनी में रहती हैं, जबकि दोनों बेटे रिंकू और
रितेश कुमार उनके साथ घर पर आकर कारोबार में
हाथ बटाते हैं। छोटे बेटे रितेश कुमार की पत्नी एक वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गई। जिससे रितेश डिप्रेशन में चला गया। उसका इलाज चल रहा है।

No comments: