लड़को के आपसी विवाद में चला चाकू,चार घायल
आर के मिश्रा
गोण्डा।।मसकनवा कस्बे मे लडको के आपसी विवाद में रविवार की देर रात चाकू बाजी की घटना घायल हुए चार युवको को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा कस्बे में लडको के आपसी विवाद को लेकर चाकू बाजी की घटना मे हर्ष कौशल 19,दीपांशु कौशल18,पियूष 18,शूजल कौशल 15 को चाकू लगने से घायल हो गये है। पुलिस ने सभी घायलो को इलाज के वास्ते जिला अस्पताल भेज दिया है। इस बावत थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया है कि चाकू बाजी की घटना मे चार युवक घायल हुए है सभी घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलते ही घटना में शामिल आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। कस्बे में हुई चाकू बाजी के घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार ने सर्राफा गली पहुंच कर मामले की गहनता से पड़ताल किया।
No comments:
Post a Comment