"आपका बेटा हूँ, बेटे की कमी महसूस नहीं होने देंगे" : करण भूषण सिंह
बहराइच : कैसरगंज संसदीय क्षेत्र के नगर पंचायत कैसरगंज के लदौर में रविवार को समाजसेवी प्रभात सिंह के निधन पर सांसद करण भूषण सिंह ने उनके परिजनों से भेंट की। अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने माता-पिता व बच्चों को ढांढस बांधा और कहा, "मैं भी आपका बेटा हूँ। जीवन में बेटे की कमी कभी महसूस नहीं होने देंगे।"बाहुबली पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह के इस कदम से परिवार को सांत्वना मिली। इस अवसर पर प्रतिनिधि सुनील सिंह, रुपेश सिंह, जीतू, विवेक कुमार सिंह, अजय सिंह बिसेन, रईश अहमद, राजू ज़ख्मी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment