Aug 1, 2022

15 अगस्त की तैयारियों को लेकर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की हुई बैठक


गोण्डा -  कटरा विधानसभा में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमे महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता मिश्रा द्वारा संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक सभी पदाधिकारियो को बताया गया। उन्होंने बताया कि यह संगठन समाज सेवा के तौर पर कार्य कर रहा है, आप सबके हर दुख सुख में संगठन हमेशा खड़ा रहेगा। जिला कार्यकारणी अध्यक्ष संध्या गोस्वामी ने बताया कि आने वाले 15 अगस्त को हम सब लोग बड़े धूमधाम के साथ 15 अगस्त मनाएंगे जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।बैठक में राम अनुज मिश्रा, अजय कनौजिया, रवि सिंह, सोनू,  प्रिया सिंह, रितेश पाल, अनीता, सुधांशु शुक्ला,निकेश मिश्रा,सूरज,दीपक राजपूत, शिव शंकर राजपूत तथा सरवन कुमार शुक्ला मौजूद रहे

No comments: