आर के मिश्रा
खरगूपुर गोण्डा।।संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने अपने मायके में छत के हुक से लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दिया।परिजनों को जानकारी होने पर उसे हुक से उतार कर स्थानीय सी एच सी पहुँचाया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत बताया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय नगर पंचायत खरगूपुर के कटहरिया दक्षिणी निवासी दद्दन की बेटी रेशू(28) बीती देर रात छत के हुक से साड़ी के सहारे लटक कर संदिग्ध परिस्थिति में जान दे दी।परिजनों ने उसे स्थानीय सी एच सी पहुंचाया,जहां अधीक्षक डॉ एमपी यादव ने रेशू को मृत बताया।रेशू की शादी लगभग एक वर्ष पहले कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत फिरोजपुर गांव निवासी जगदीश के साथ हुई थी।थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि शव को पी एम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया गया है।
No comments:
Post a Comment