Aug 1, 2022

पुरानी रंजिश को लेकर कर दिया पिटाई,मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर कर दिया पिटाई,मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम कहारन पुरवा पूरे लाली निवासी पीड़ित महिला सुमन ने थाने पर तहरीर देकर नामजद चार आरोपियों के विरुद्ध मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरे लाली निवासी पीड़ित महिला ने थाने पर दर्ज कराए गए रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर 31 जुलाई की रात 9:30 बजे विपक्षियों ने उससे गाली- गलौज किया। और लाठी डंडा से उसकी पिटाई कर दी। बचाने दौड़े उसकी चचिया सासु रामरती, शांती, ममिया ससुर हरीराम कश्यप, देवर आनन्द कुमार कश्यप को भी विपक्षियों ने मारा पीटा। तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर गांव के ही नकछेद कश्यप, अनिल कश्यप, राजकुमार कश्यप एवं राहुल कश्यप के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच उप निरीक्षक अखिलेश यादव को सौंपी गई है।

No comments: