Showing posts with label Saharanpur. Show all posts
Showing posts with label Saharanpur. Show all posts

Nov 1, 2026

November 01, 2026

विधिक सहायता शिविर का आयोजन, स्टॉल लगाकर दी गई जानकारी

सहारनपुर - इनवुड स्कूल में विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन किया गया,न्याय विभाग और प्रशासन की योजनाओं का संगम दिखा। जनपद न्यायाधीश की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को लाभ मिला, पात्र लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई।

Oct 18, 2026

October 18, 2026

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, तीन लोगों की गई जान

सहारनपुर - सहारनपुर में बड़ा हादसा हो गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। नागल में तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई जिससे थार सवार 5 में से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल बताये जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ ,थाना नागल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aug 20, 2026

August 20, 2026

पत्रकार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

सहारनपुर - पत्रकार पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया, आरोप है कि गंगोह के कुंडा में पत्रकार पर हमला किया गया।
बताया जा रहा है कि स्कूल से बच्चे ले जाते समय पत्रकार के साथ मारपीट की गई, मामले में आरोपी फुरकान पर मारपीट के आरोप लगे हैं। घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना थाना गंगोह क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है।

Jul 14, 2026

July 14, 2026

सावन माह को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने बुलाई बैठक

सहारनपुर - सावन पर्व को देखते हुए डीएम और SSP ने अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक किया। आगामी श्रावण मास के सोमवार व शिवरात्रि को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। सावन माह में कांवड़ मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया गया।


May 23, 2026

May 23, 2026

मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, सभी सामान जलकर राख

सहारनपुर -मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग लगने से कमरे में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया,फायर ब्रिगेड ने आग पर किसी तरह काबू पाया, घटना सदर बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है।

May 7, 2026

May 07, 2026

सीएम योगी ने कहा कहा कि असम में तीसरी बार भाजपा सरकार

सहारनपुर - सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे,
सीएम ने कहा कि असम में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी । योगी ने कहा कि बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बनेगी, भाजपा सरकार में यूपी में तेजी से विकास हुआ है,योजनाओं को जनता तक पहुंचाना जरूरी है।

Apr 10, 2026

April 10, 2026

दर्दनाक हादसा, सो रहे मजदूरों पर गिट्टी भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत

सहारनपुर - सहारनपुर के नागल में दर्दनाक हादसा हो गया,मजदूरों पर ट्रक पलटने से 3 लोगो की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सो रहे मजदूरों पर गिट्टी से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में गिट्टी के नीचे 5 मजदूर दब गए। वहीं हादसे में गिट्टी के नीचे दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, गम्भीर रूप से घायल 2 मजदूरों को अस्पताल भेजवाया गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, घटना नागल क्षेत्र के  बोहडूपुर गांव की है।

Apr 6, 2026

April 06, 2026

दूसरी महिला संग पति को देख पत्नी ने काटा हंगामा

सहारनपुर - पति को दूसरी महिला संग देख पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया, पत्नी ने पेपर मिल मार्ग पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान किसी ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया, वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस दौरान आपसी कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया,हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तहरीर के आधार पर सदर पुलिस ने जांच शुरू की।

Mar 26, 2026

March 26, 2026

एसपी ने किया मां शाकुम्भरी देवी मेले का निरीक्षण

सहारनपुर - एसएसपी अभिनंदन ने मां शाकुम्भरी देवी मंदिर का निरीक्षण कर जायजा लिया। एसपी ने नवमी से पहले सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Mar 23, 2026

March 23, 2026

मां शाकंभरी देवी मेले में पहुंचकर यशवीर महराज ने चेक किए दुकानदारों के आधार

सहारनपुर - मां शाकम्भरी देवी मेले में पहुंचकर यशवीर महाराज ने दुकानदारों से मुलाकात किया। 
इस दौरान उन्होंने दुकानों पर जाकर दुकानदारों के आधार कार्ड भी चेक किए। महराज ने लोगों से खरीदारी से पहले आधार देखने की अपील की।

Mar 12, 2026

March 12, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर - रामपुर मनिहारान क्षेत्र में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया,सिरसली कलां के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में ट्रॉली  सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया ।  अब पुलिस हादसे के कारणों की जांच- पड़ताल कर रही है।
 

Feb 25, 2026

February 25, 2026

आपस में टकराई दो बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

सहारनपुर - 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल को डाक्टरों ने किया मृत घोषित कर दिया।
जबकि बाइक सवार दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है ।

Dec 6, 2025

December 06, 2025

नशा तस्कर गिरफ्तार, 150 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर - पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया , उक्त कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद किया। नशा तस्कर सादिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Nov 28, 2025

November 28, 2025

सड़क हादसे में हुई मौत का मामला, सातों शवों का पीएम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

सहारनपुर - सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत मामले में जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण कर शव का अंतिम संस्कार करवाया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। हादसा दिल्ली-देहरादून एनएच पर हुआ था ।

Nov 11, 2025

November 11, 2025

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर

सहारनपुर - दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिख रही है,SSP आशीष तिवारी ने सड़क पर उतर कर चेकिंग शुरू कराई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। बस स्टैंड, बाजार,हाइवे पर पुलिस की सक्रियता दिखाई दी।

Oct 23, 2025

October 23, 2025

ओवरब्रिज से पुल के 30 फीट नीचे गिरे बाइक सवार, दो युवकों की मौत

सहारनपुर - ओवरब्रिज से नीचे गिरकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई जिससे यह हादसा हो गया। रफ्तार इतना तेज थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों युवक लगभग 30 फीट नीचे खेत में जाकर गिर गए । घटना थाना सरसावा क्षेत्र की बताई जा रही है।

Sep 28, 2025

September 28, 2025

मौलवी का कारनामा, नाबालिक बच्ची को धमका कर किया पांच माह तक रेप, हुई गर्भवती

सहारनपुर - मौलवी की दरिंदगी करते हुए मासूम से 5 महीने तक लगातार दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी और डॉक्टर ने कहा कि बच्ची गर्भवती है। मासूम बच्ची 6 महीने की गर्भवती निकली, पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी मौलवी अनीस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन आरोपी फरार हो गया। आरोपी मौलवी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

Sep 27, 2025

September 27, 2025

सात शोहदे अरेस्ट, महिलाओं व छात्राओं से करते थे छेड़छाड़

सहारनपुर - देवबंद पुलिस ने 7 मनचलों को दबोच लिया, उक्त कार्रवाई पुलिस द्वारा स्कूल और कॉलेजों के पास उस वक्त की गई जब ये शोहदे छात्राओं, महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की। इस दौरान पकड़े गए सभी मनचलों ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।

Sep 18, 2025

September 18, 2025

नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर - पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया,नशा तस्कर के कब्जे से 450 ग्राम चरस बरामद हुआ। पकड़े गए नशा तस्कर इकराम को पुलिस ने जेल भेज दिया।  पुलिस ने नशा तस्कर को दुमझेडा के पास से गिरफ्तार किया।