Apr 10, 2026

दर्दनाक हादसा, सो रहे मजदूरों पर गिट्टी भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत

सहारनपुर - सहारनपुर के नागल में दर्दनाक हादसा हो गया,मजदूरों पर ट्रक पलटने से 3 लोगो की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सो रहे मजदूरों पर गिट्टी से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में गिट्टी के नीचे 5 मजदूर दब गए। वहीं हादसे में गिट्टी के नीचे दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, गम्भीर रूप से घायल 2 मजदूरों को अस्पताल भेजवाया गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, घटना नागल क्षेत्र के  बोहडूपुर गांव की है।

No comments: