गोण्डा - समाजवादी पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले गणेश कुमार पांडे पर पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति निष्ठा और कार्यों को देखते हुए सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन द्वारा गणेश कुमार पांडे को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। करनैलगंज क्षेत्र के सकरौरा निवासी गणेश कुमार पांडे के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शमीम अहमद उर्फ अच्छन, राजकुमार सिंह,गिरिजा शंकर सिंह,जमील राईनी,मो. अजीज, दलजीत यादव तथा पुत्तन सिद्दीकी सहित अन्य तमाम इष्ट मित्रों और सगे संबंधियों ने शुभकामनाएं दी।
Apr 5, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment